कांग्रेस का BJP पर पलटवार, भारत जोड़ो यात्रा पर लगाया था गंभीर आरोप

Summary :

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाया कि पीएफआई (PFI) के बंद के चलते भारत जोड़ो यात्रा पर रोक लगाई गयी है।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाया कि पीएफआई (PFI) के बंद के चलते भारत जोड़ो यात्रा पर रोक लगाई गयी है। इस आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,  यात्रा पर भाजपा के एक नेता ने फिर एक बार बेहूदा बयान दिया है।भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 333 किलोमीटर पूरे हो जाने के बाद यह दूसरा अवकाश यात्रियों के लिए लिया गया है सभी यात्री विश्राम करेंगे। वहीं कल से फिर यात्रा शुरू करेंगे।
हम किसी भी तरीके की सांप्रदायिकता के खिलाफ
खेड़ा नें कहा,  जो कभी भारत जोड़ने के लिए चले ही नहीं उनको क्या मालूम होगा कि चलना आसान है या कठिन है। हमारे साथ आएं चलकर दिखाएं और सुनाएं भारत क्या चाहता है। अपनी बात करते रहते हैं विवाद पैदा करते रहते हैं जरा संवाद तो करें भारत वालों से।राहुल गांधी ने पीएफआई (PFI) पर स्पष्ट कर कहा था कि, हम किसी भी तरीके की सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं। एनआईए और ईडी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ने खिलाफ  गुरुवार को सबसे बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया। इसके विरोध में आज केरल और तमिलनाडु समेत कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं।

Desk Team