कांग्रेस ने टीएमसी पर किया पलटवार, कहा- ‘ममता दीदी का सबसे बड़ा मकसद PM मोदी को खुश करना’

Summary :

साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए जंग काफी तेज हो गई है।बता दें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की लीडरशिप पर सवाल उठाया।

साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए जंग काफी तेज हो गई है।बता दें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी  ने कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की लीडरशिप पर सवाल उठाया।उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने रहे, तो मोदी को कोई नहीं हरा सकेगा।अब कांग्रेस ने ममता पर पलटवार किया है। 
Congress Lok Sabha Leader Adhir Ranjan Chowdhury Claims His Car Was Stopped  from Entering Parliament
ममता बनर्जी के ‘राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो नरेंद्र मोदी को कोई टारगेट नहीं कर सकता’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘ममता बनर्जी ये मोदी जी के आदेश और निर्देश पर कह रही हैं. ममता बनर्जी ने बंगाल में साबित कर दिया है कि उनमें और PM मोदी में एक करार हुआ है।’इतना ही नहीं चौधरी ने कहा मकसद कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना और इनकी छवि धूमिल करना है। ममता बनर्जी का नारा बदल चुका है, वे ED-CBI से बचना चाहती हैं, जो भी कांग्रेस का विरोध करेगा उससे मोदी खुश होंगे।
RSS के बाद अब नरेंद्र मोदी पर 'ममता' क्यों बरसा रही हैं 'दीदी'? - RSS के  बाद अब नरेंद्र मोदी पर 'ममता' क्यों बरसा रही हैं 'दीदी'?
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार (19 मार्च) को TMC कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो नरेंद्र मोदी को कोई नहीं हरा सकता।पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी टीआरपी की तरह हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जो कहते हैं, उसे बीजेपी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। लंदन में उनकी कथित भारत-विरोधी टिप्पणी से लेकर उनकी दाढ़ी की लंबाई और भारत जोड़ो यात्रा के दौरा पहनी गई टी-शर्ट तक को भाजपा बहस का मुद्दा बनाती रहती है। 

Desk Team