नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को संकेत दिया कि अगले कुछ हफ्तों के भीतर पार्टी का अधिवेशन बुलाया जा सकता है जिसमें देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी एक नेता ने बताया, ‘‘15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कांग्रेस का अधिवेशन बुलाया जा सकता है।’’
माना जा रहा है कि कांग्रेस के अगले अधिवेशन में देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही इसमें राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कुछ चर्चा अथवा निर्णय हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस का अधिवेशन मार्च, 2018 में दिल्ली में हुआ था जो राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के कुछ महीने बाद बुलाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



