मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान में प्रचार कर रही है कांग्रेस : भाजपा का आरोप 

Summary :

नयी दिल्ली : भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान में फेसबुक पर वह ‘‘पैसे देकर प्रचार’’

नयी दिल्ली : भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान में फेसबुक पर वह ‘‘पैसे देकर प्रचार’’ करा रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक फेसबुक पेज की प्रतियां दिखाईं, जिनमें विपक्षी दल का विज्ञापन है ‘‘देश बचाओ, मोदी हटाओ’’ और इसमें स्थान के तौर पर पाकिस्तान को दर्शाया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ आप पाकिस्तान में अभियान चला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह समझ में आता है कि भारत में प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्षी दल द्वारा प्रचार किया जा रहा हो लेकिन इसे पाकिस्तान में क्यों प्रायोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के लिए अपना प्रेम दिखा रहे हैं।’’

Desk Team