कोरोना वायरस : केंद्र सरकार के कदम पर कांग्रेस नेता ने जताई संतुष्टि, कहा- बचाव के लिए करने होंगे और उपाय

Summary :

चिदंबरम ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार और उपायों पर काम करे।

भारत में कोरोना वायरस ने अब तक 13 राज्यों में दस्तक दे दी है।  देश में  कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 107 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वहीं इस वायरस से दुनिया में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार के उपायों पर संतोष जाहिर किया ।

चिदंबरम ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार और उपायों पर काम करे। चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए अब तक के उपाय संतोषजनक हैं, लेकिन क्या हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते? कोविड-19 के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढ़कर 84 हो गये हैं। कई राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। अब केंद्र सरकार को इस पर और ध्यान देना का समय आ गया है।’’ 

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के ‘अपनी पार्टी’ प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है। यदि हमारे पास इस वायरस को रोकने के लिए 30 दिन का वक्त है, तो हमें तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।’’ गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 97 हो गयी है।

Desk Team