कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने PM मोदी पर लगाया आरोप, कहा- 21 दिनों के लॉकडाउन से पहले कोई तैयारी नहीं

Summary :

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदीजी क्यों? जनता कर्फ्यू के लिए, चार दिन पहले नोटिस और 21 दिन के लॉकडाउन के लिए सिर्फ चार घंटे का नोटिस।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से 21 दिन की राष्ट्रव्यापी घोषणा करने से पहले कोई उचित तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूर अपने मूल राज्यों के लिए सैकड़ों किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए इस तथ्य को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदीजी क्यों? जनता कर्फ्यू के लिए, चार दिन पहले नोटिस और 21 दिन के लॉकडाउन के लिए सिर्फ चार घंटे का नोटिस। लॉकडाउन से पहले कोई तैयारी नहीं। प्रवासी बिना भोजन, अपने घर पहुंचने के लिए 200 किमी तक पैदल चल रहे हैं। राजमार्गों पर फंसे लाखों लोग अस्पष्ट और अक्षम हैं।”

Coronavirus : प्रधानमंत्री केयर्स फंड में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिया दो माह का वेतन

पिछले तीन दिनों से, हजारों मजदूर अपने पैतृक गावों और कस्बों तक पहुंचने के लिए बसों में सवार होने की उम्मीद में दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा का चक्कर लगा रहे हैं। बता दें रविवार को भारत में कोरोना वायरस के 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।

Desk Team