कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मुंबई हमले को लेकर UPA सरकार पर उठाए सवाल

Summary :

मनीष तिवारी ने अपनी किताब ’10 Flash Points, 20 Years’ में लिखा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर हुए विवाद के बाद पार्टी के एक और नेता ने किताब बम फोड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपनी किताब में साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मौजूदा मनमोहन सरकार पर हमला बोला है।
मनीष तिवारी ने अपनी किताब ’10 Flash Points, 20 Years’ में लिखा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। 
उन्होंने लिखा कि एक वक्त आता है, जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है। 26/11 वह समय था, जब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। इतना ही नहीं अपनी किताब में मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

क्रिकेट से बीजेपी, BJP से कांग्रेस, अब ममता के लिए पारी खलेंगे कीर्ति आजाद,आज TMC में होंगे शामिल

मनीष तिवारी की किताब को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की कमजोरी की ठीक ही आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर ने भी कहा था कि इस हमले के बाद वायुसेना कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया।


गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर एक आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। इस हमले में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम और धमाकों के साथ साथ गोलियों की बौछार से दहला दिया था।

Desk Team