वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद को बार-बार बाधित करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सदन में ‘हिट एंड रन’ खेल खेल रही है। अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद इस सप्ताह एवं पिछले सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा कई बार बाधित हुई।
नकवी ने व्यवधान के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ बुझी हुई राजनीतिक कारतूसों के माध्यम से कांग्रेस की ‘डिफॉल्टर डायनेस्टी’ ने ‘हिट एंड रन’ का ड्रामा शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने ने कहा कि करप्शन की विरासत, परिवार की सियासत में सिमटी-सिकुड़ी करप्शन की हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस बिना तर्को के वार, बिना तथ्यों के तकरार कर अपना ही बंटाधार कर रही है।
संसद के दोनों सदनों में कामकाज मंगलवार को बहाल हो पाया एवं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बहस हो रही है। विपक्ष अडाणी समूह पर एक ‘शार्ट सेलर’ की ओर लगाये गये कथित धोखाधड़ी एवं हेराफेरी के आरोपों की एक संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग कर रह है।


Download Android App
Download iOS App



