कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।और सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए।”कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, “दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है उस अंधियारे को मिटाने के लिए। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें।
May this Diwali be the blessed one for us. May God illuminate our paths and bestow us with peace and happiness.#HappyDeepavali #HappyDiwali pic.twitter.com/kZW8rILtfV
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi_FC) November 4, 2021
उन्होंने कहा, दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।”सोनिया गांधी ने जोर देकर कहा, “आइए दीपोत्सव के दिन हम सभी देशवासी इस बात का संकल्प लें कि विभिन्न भाषा, धर्म, पंथ के लोग खुशियों का समग्र और सामूहिक उत्सव एक साथ मनाएंगे और अंधियारे को दूर करने वाला उम्मीदों का दीप जलाएंगे।”
राहुल गांधी ने भी दी दिवाली की बधाई
दीपावली के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है। अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो! कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, प्यारे देशवासियों, आज पूजा में एक दीया उनका भी रखना पूजा की थाली में, जिनकी सांसे थम गई भारत मां की रखवाली में !जय जवान जय किसान !


Download Android App
Download iOS App



