कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' दूसरे चरण पर सलोनी-पानीपत से फिर शुरू, सोनिया गांधी 'सर-गंगाराम अस्पताल' में भर्ती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दूसरे चरण पर सलोनी-पानीपत से फिर शुरू, सोनिया गांधी ‘सर-गंगाराम अस्पताल’ में भर्ती

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली राहुल गाँधी की अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’, अब दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली राहुल गाँधी की अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’, अब दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। कांग्रेस की ये यात्रा  बृहस्पतिवार (5 जनवरी-2023) की शाम को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद ये यात्रा पानीपत के सलोनी सीमा से फिर आरंभ हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस पद यात्रा में राहुल गाँधी के साथ शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे।
सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए 
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। यात्रा ने हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय की थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।