2022 में महंगाई से जीवन होगा ज्यादा कठिन, नए साल पर कांग्रेस का केंद्र पर वार

Summary :

कांग्रेस ने कहा है कि महंगाई के कारण लोगों का जीवन ज्यादा कठिन हो गया है और सरकार इसको नियंत्रित करने में असफल हो रही है।

नए वर्ष की शुरुआत के पहले दिन ही कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस ने कहा है कि महंगाई के कारण लोगों का जीवन ज्यादा कठिन हो गया है और सरकार इसको नियंत्रित करने में असफल हो रही है जिसके कारण जरूरी वस्तुओं की दरें आसमान छू रही हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महंगाई ने आम आदमी के जीवन को दूभर कर दिया है। उनका कहना था कि नवंबर 2021 में होलसेल प्राइज इंडेक्स 14.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले दस साल में सबसे ज्यादा है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध की करीब 31 हजार शिकायतें मिलीं, आधे मामले UP से: NCW

उन्होंने कहा कि नए साल में दैनिक उपयोग का हर सामान महंगा हो गया है। नए साल पर रोजमर्रा की वस्तुएं स्टील, सीमेंट, बिजली, कपड़े से लेकर जूते-चप्पल, एटीएम से पैसे निकालने, टोल टैक्स, हर चीज़ महंगी होने वाली है। उन्होंने कहा कि कपड़ आदि सभी सामान नए साल में ज्यादा महंगे हो जाएंगे। हज़ार रुपए तक के कपड़े पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत कर दिया है। 
कांग्रेस के विरोध के चलते तथा 5 राज्यों के चुनाव सामने देख अब इस बढ़त्तरी को 28 फरवरी तक टाल दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि जीएसटी बढ़ने से कपड़ा उद्योग की 15 लाख से ज्यादा नौकरियां समाप्त हो जाएंगी। देश में वस्त्रों का 80 फीसदी उत्पादन असंगठित क्षेत्र द्वारा किया जाता है और वस्त्रों पर जीएसटी बढ़ने से पॉवरलूम एवं हथकरघा बुनकरों के व्यवसाय तथा रोजगार के अवसर छिन जाएंगे।

Desk Team