गैस सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को दावा किया कि उन्होंने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी ने रसोई गैस की क़ीमत 144 रुपये बढ़ाई। 2019 से 2020 यानी एक साल में रसोई गैस की क़ीमत 200 रुपये बढ़ा दी। दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये, मुंबई में 829.50 रुपये, चेन्नई में 881 रुपये और कोलकाता में 896 रुपये है।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए दावा किया, ‘‘करंट की बात करते करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया।’’ दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा।
मनीष सिसोदिया बोले – दिल्लीवासियों ने नफरत की राजनीति को नकारा, 16 फरवरी को केजरीवाल लेंगे शपथ
कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है। यह जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस के भाव में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। तब एलपीजी का भाव 220 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाकर 1,241 रुपये कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



