बीकानेर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस को देश में आंतकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। चुरू के पास रतनगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अभिनेष महर्षि के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोंधित करते हुए योगी ने कहा,‘ जब भी देश पर चक्रवात, भूंकप या कोई और संकट आता है तो वहां भाजपा के लोग ही खड़े नजर आते है कोई कांग्रेसी नहीं।’
उन्होंने कहा,‘इससे पता चलता है कि कांग्रेस में सेवा का संस्कार ही नहीं है। इनके पास तो केवल देश में लूट, भ्रष्टाचार का संस्कार है।’ योगी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी तो आंतकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। हम सभी को हमेशा किसी निश्चित उद्वेश्य के लिए काम करना चाहिए, इसलिए भाजपा राष्ट्रधर्म के लिए काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



