मानसून सत्र के शुरुआती दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अब शुरू हो चुकी जिसमे दिल्ली सेवा बिल पर काफी समय चर्चा हुई और आखिर में सत्ता रूढ़ पार्टी से इसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास करावा लिया अब विपक्ष सदन में मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पर कुछ चर्चा हो चुकी और कुछ बाकि है। ऐसे में इस चर्चा पर बोल चुके सदस्य ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस को बाद में इस पर पछतावा होगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बहस करते हुए कहा कि कांग्रेस को बाद में इस पर पछतावा होगा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा, “यह अविश्वास प्रस्ताव बहुत गलत समय पर और गलत तरीके से लाया गया है। कांग्रेस पार्टी को बाद में इस पर पछतावा होगा।
नस्लीय भेदभाव और अत्याचार” के लिए केंद्र की पिछली यूपीए सरकार की आलोचना
किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों द्वारा सामना किए गए “नस्लीय भेदभाव और अत्याचार” के लिए केंद्र की पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की।2014 से पहले, पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा। 2014 के बाद हालात बदले और आजादी के बाद पहली बार गुवाहाटी में डीजीपी कॉन्फ्रेंस हुई। इस बैठक के दौरान, पीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस को पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
गठबंधन को I.N.D.I.A नाम देने से कुछ नहीं
किरण रिजिजू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के लिए काम करके उनका विश्वास जीता है। उन्होंने कहा, “लोगों के लिए काम करना और उनके मुद्दों को समझना ही हम उन तक पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी ने इस तरह आठ पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों का विश्वास जीता। रिजिजू ने कहा कि गठबंधन का नाम पार्टियों को तब मदद नहीं करेगा जब वे “भारत के खिलाफ” काम कर रहे हों। उन्होंने कहा, “जब आप वास्तव में भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं तो गठबंधन को I.N.D.I.A नाम देने से कुछ नहीं होगा। रिजिजू ने कहा कि देश में ‘मजबूत’ नेतृत्व के कारण कोई भी विदेशी शक्ति भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।मंत्री ने कहा, “…वे दिन गए जब विदेशी ताकतें भारत को बताती थीं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है…आज, कोई भी विदेशी ताकत हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।


Download Android App
Download iOS App



