कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Summary :

तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर हुए हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। इस हादसे में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। घटना में इकलौते जिन्दा बचे कैप्टन वरुण सिंह ने भी दुनिया को आज अलविदा कह दिया। भारतीय वायु सेने ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई चोटों के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।


बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था इलाज 

यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले कैप्टन वरूण का बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिचक्ले एक हफ्ते से वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे थे, लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद वह ज़िंदगी की जंग हार गए। वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं।

Desk Team