देश में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले कम आ रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना अपनी रफ्तार पकड़ सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 408 मामले बढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,601 हो गई है, जिसमें केरल में चार और राजथान में एक मौत शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलेकुल संक्रमणों का 0।01 प्रतिशत हैं, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 के स्वास्थ्य दर बढ़कर 98।80 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय कोविड-19 केस लोड में 165 मामलों की कमी दर्ज की गई है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,34,001 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1।19 प्रतिशत दर्ज की गई।
24 घंटे में 360 नए मामले
बता दें कि भारत में बुधवार को 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 360 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,70,075 पर पहुंच गई थी। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,046 रह गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,596 हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



