देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसबीच शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक कर देश में लॉकडाउन के चलते मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। नॉर्थ ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक में शाह ने इस दौरान लोगों को आवश्यक सामग्रियां मुहैया कराने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली।
मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों में काम करने वाले अधिकारियों, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, गृह राज्यमंत्री कृष्णा रेड्डी के साथ बैठक की।’’गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के मुताबिक कोविड-19 के फैलने के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और लोगों की रोजाना जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण 25 मार्च से देश भर में जारी लॉकडाउन के बाद से तीसरी समीक्षा बैठक की। मोदी सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
COVID-19 महामारी के चलते 25 मार्च को देशभर में किये गए lockdown के बाद से यह तीसरी समीक्षा बैठक है। मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पुर्णतः कटिबद्ध है।
गृह मंत्रालय के अभी तक के सभी निर्णयों को आप इस लिंक पर देख सकते हैं।https://t.co/cBwUVUJnNS pic.twitter.com/NmAPZPRxL6
— Amit Shah (@AmitShah) March 28, 2020


Download Android App
Download iOS App



