Corona Update : कोरोना मामलों में बड़ी राहत, 24 घंटे में 26 हज़ार नए केस, 492 लोगों की मौत

Summary :

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 25 हजार 920 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या दो लाख 92 हजार 92 हो गयी है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 हज़ार के करीब नए केस दर्ज हुए है। वहीं इस दौरान 492 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में देश भर में 37 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। 
देश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 25 हजार 920 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा  4,27,80,235 हो गया है। देश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 2,92,092 है। यह संक्रमित मामलों का 0.68 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत हो गयी है।

World Corona Update : वैश्विक स्तर पर 41.94 करोड़ हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 37 लाख 86 हजार 806 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 174 करोड़ 64 लाख 99 हजार 461 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 66 हजार 254 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। 
अभी तक कुल चार करोड़ 19 लाख 77 हजार 238 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.12 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 54 हजार 893 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 75 करोड़ 68 लाख 51 हजार 787 कोविड परीक्षण किए हैं।

Desk Team