भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश में लगातार तीसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जबकि बीते दिन कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एक्टिव केस का आंकड़ा 22 हजार की संख्या को पार कर गया है। इसके साथ ही लंबे अंतराल के बाद मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए उपडेट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,962 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए, जबकि इस दौरान 26 लोगों की मौत हुई है। एक लंबे अंतराल के बाद मौत के आंकड़े में ये बड़ा उछाल हुआ है।
यूरोप को उस मानसिकता से बाहर आना होगा कि उसकी समस्या दुनिया की समस्या है : जयशंकर
कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब तक का संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4,31,72,547 हो गया। वहीं 26 नए मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,24,677 पहुंच गई। बीते एक दिन में कोरोना से रिकवर करने वाले लोगों की संख्या 2,697 रहने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी 4,26,25,454 हो गई है।
वहीं बात करें देश में मौजूदा एक्टिव केस की तो इस समय एक्टिव केस की संख्या 22,416 बनी हुई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की 1,93,96,47,071 डोज़ दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



