अक्षय कुमार की महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जमकर तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद भागवत ने कहा, इस तरह की फिल्मों का परिणाम भविष्य में निश्चित तौर पर भारत के लिए अच्छा होगा और आने वाले दिनों में सभी भारतवासी एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा उसी प्रकार से करेंगे, जैसा कि इस फिल्म में दिखाया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ इस फिल्म को देखने के बाद इसे तथ्यों पर आधारित फिल्म बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की।
पहले हमने किसी और का लिखा हुआ इतिहास पढ़ा है : भागवत
भागवत ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गौरी और मत चूको चौहान, यह सब बातें हम पहले भी पढ़ चुके हैं लेकिन पहले हमने किसी और का लिखा हुआ इतिहास पढ़ा है। भारत की भाषा में, भारत में लिखा हुआ, जो चित्रित किया गया है वो आज हम पहली बार देख रहे हैं। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मो को देश के लिए फायदेमंद एवं इस तरह की और फिल्मों को भविष्य में बनाने की वकालत करते हुए कहा कि, अब हमारे इतिहास को हम अपनी नजर से, अपने दिल से समझ रहे हैं और यह समझने का मौका देशवासियों को मिलेगा तो देश के भविष्य के लिए निश्चित ही इसका परिणाम अच्छा होगा।

भविष्य में इस तरह की और फिल्में बनाए जाने की वकालत की
आरएसएस प्रमुख ने कहा, भारतवासी सब एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा करने में उसी प्रकार से पराक्रमी होंगे, जिस प्रकार से पराक्रमी वीरों को इस फिल्म में दिखाया गया है। भागवत ने फिल्म के कलाकारों और इसके निर्माण से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि, फिल्म की सफलता की औपचारिक शुभकामना देने का कोई तुक नहीं है क्योंकि हम साथ में ही है। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में इस तरह की और फिल्में बनाए जाने की भी वकालत की।

Download Android App
Download iOS App