केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 2.75 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। उसने कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से टीकों की 43.87 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं तथा 71,40,000 और खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से बर्बाद हो चुकी टीके की खुराक समेत कुल 41,12,30,353 खुराकों की खपत हो चुकी है।
कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अधिक टीकों की उपलब्धता और वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम स्थिति के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,342 नए मामलों की पुष्टि हुई और 483 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,19,470 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 है।


Download Android App
Download iOS App



