भारतीय जनता पार्टी के नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शु्क्रवार को डाक्टरी पेशे से जुड़े 38 संसद सदस्यों से मुलाकात की और उनसे नोवेल कोरोना वायरस के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील की। जोशी ने संसद के दोनों सदनों के सांसदों से मुलाकात की जिसमें अलग अलग राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हैं।
संसदीय कार्य मंत्री ने इन सांसदों से इस भयानक वायरस के बारे में जागरूकता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को फैलाने को कहा।
इस बैठक मे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए जो पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे हैं । इनमें स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, आईसीएमआर के प्रमुख आदि शामिल हुए ।


Download Android App
Download iOS App



