पूरे देश में लोगों ने रविवार शाम पांच बजे घंटी, थाली और ताली बजाकर चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्व ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान का समर्थन करते हुए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पांच बजते ही देशभर के लोग अपनी बालकनी, लॉन, और छतों पर बाहर निकल आए और तालियों की गड़गड़ाहट से आकाश गूंज उठा।


Download Android App
Download iOS App



