देश भर में होली की वजह से के बार फिर बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है की कोरोना केस में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। बता दें भारत में एक बार फिर से कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।
जानकरी के अनुसार पिछले तीन सप्ताह में कोविड संक्रमण के मामले लगातार बढ़े है। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते देशभर में कोरोना के 1898 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, कुल मामलों की संख्या अब भी काफी कम है, लेकिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के आंकड़े जरूर चौकाने वाले हैं।
.jpg)
फिर बढ़े कोरोना केस खतरे की बढ़ी आशंका
बीते रविवार को समाप्त सप्ताह में कोरोना के मामलों में 63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि पिछले हफ्ते इसमें 39 फीसदी और उससे पहले 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। सबसे ज्यादा नए मामले दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में सामने आए हैं। कोरोना के मामलों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में देखी जा रही है जब हाल के दिनों में देश में फ्लू के मामलों में तेजी देखी गई है. इस बीच राहत की बात यह है कि मृत्यु दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
हालांकि टेस्टिंग बहुत कम हुई है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। कोविड आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस संक्रमण के 1898 नए मामले दर्ज किए गए। इसके पहले दो हफ्तों में 1163 और 839 के असा पास मामले दर्ज किए जा रहे है। यह संख्या अभी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन अगर यह इसी तरह बढ़ती रही तो यह चिंता का कारण होगा। हालंकि अभी तक स्थिति खराब नहीं है, परन्तु अभी से सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है।


Download Android App
Download iOS App



