पाकिस्तान आए दिन कोई न कोई कायराना हरकत करता ही है। और इन दिनों पाकिस्तान भारत की जासूसी में अपना पूरा जोर लगा रखा है जिसके लिए वह कई तरह के हथकंडे अपना रहा है और ड्रोन के जरिए लोगों पर निगरानी रखता फिर रहा है और यह सब वह भारत में ड्रोन भेजकर करत है। और इस बीच सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था। फिलहाल आसपास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
घुसपैठ करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया
बीएसएफ ने बताया कि 7-8 फरवरी की देर रात के दौरान, पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने बीओपी बाबापीर के एओआर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और सभी काउंटर-ड्रोन उपायों को तैनात किया।
गोलीबारी के चलते पाक वापस लौट रहा ड्रोन
बीएसएफ ने बताया कि गोलीबारी के चलते पाक वापस लौट रहा ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया। घटना के बाद जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिलहाल आसपास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन के जरिए कोई ड्रग्स या हथियार तो नहीं गिराए गए हैं।
गौरतलब है की पाकिस्तानी तस्कर अक्सर भारत की सीमा में ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करते हैं। इसी तरह के प्रयास को विफल करते हुए पिछले हफ्ते भी बीएसएफ ने अमृतसर में ही एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।


Download Android App
Download iOS App



