चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आने वाले कुछ घंटों में और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे उन राज्यों को राहत मिल सकती है जो इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। आने वाले कुछ घंटों में बिपरजॉय गंभीर तूफान में बदलने वाला है और गुजरात तट से टकराने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि ‘बिपरजॉय’ चक्रवात “अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदल गया है और 15 जून की दोपहर के आसपास यह सौराष्ट्र-कच्छ तथा इससे सटे पाकिस्तान के तटों से गुजर सकता है।
पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर सक्रिय
आईएमडी ने कहा कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर सक्रिय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान “बिपरजॉय” रविवार सुबह पोरबंदर से लगभग 480 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, द्वारका से 530 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कच्छ में नलिया से 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।
बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले से गुजरेगा
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले से गुजरेगा जो 15 जून को पाकिस्तान के कराची तट तक पहुंच सकता है। तटीय इलाकों से टकराने की संभावना को देखते हुए गुजरात सरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दलों को तटीय इलाकों में तैनात कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



