देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर और गुजरात में रविवार को एक-एक मौत के बाद मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। वहीं वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर गई है। अब तक वायरस से संक्रमित 86 लोगों ठीक भी हो चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को कोरोना से संक्रमित व्यक्ति (62) की मौत हो गई है, इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना मरने वालों की संख्या दो हो गई हैं। मृतक व्यक्ति कश्मीर के बारामूला जिले का रहने वाला था। रविवार तड़के श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोरोना वायरस : दुनिया में 6,52,721 लोगों के संक्रमण की पुष्टि, 30,690 लोगों की अबतक मौत
वहीं गुजरात केअहमदाबाद में रविवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में लगातार कोरोना से यह पांचवी मौत है। मृतक डायबिटिस का मरीज था। देश में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लॉकडाउन के चलते कई नागरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
राज्य सरकारें लगातार दूसरे लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। लॉकडाउन के चलते राजधानी दिल्ली से हज़ारों की संख्या में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने लोगों से पलायन न करने की अपील करते हुए सभी आवश्यक जरूरतें मुहैया कराने का वादा किया है। वायरस का संक्रमण देश के लगभग सभी राज्यों फैल चुका है।


Download Android App
Download iOS App



