Delhi Aiport: दिल्ली में आज सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट पर बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दरअसल इंडिया के विमान के क्रू मेंबर को आज सुबह बम की धमकी भरा मेल मिला, जिसमें लिखा था कि फ्लाइट में बम रखा गया है। इस सूचना के बाद पूरे विमान की तलाशी ली गई लेकिन टीम को कुछ भी नहीं मिला। बता दें कि विमान में जांच के साथ ही एयरपोर्ट में सभी फ्लाइट की जांच की गई।
गहन तलाशी ली गई
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट में इंडिगो विमान को धमकी के मिलने के बाद ही जांच शुरू कर दी गई थी लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। बता दें कि एयरपोर्ट में सभी उड़ान भरने और लैंड करने वाले विमानों की जांच की गई थी। बम की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया था गहन तलाशी ली गई थी लेकिन इससे सबंधित कुछ भी नहीं मिला।
तकनीकी खराबी की समस्या
बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगभग एयर कंपनियों में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आई है। तकनीकी खराबी आने के कारण कई विमानों का देरी से संचालन किया गया जिससे यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।
Also Read: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लीड्स विश्वविद्यालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए


Download Android App
Download iOS App




