22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान पूरे देश ने रामलला के आगमन पर दिवाली मनाई, लेकिन दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही।
- प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामिया में लगे विवादित नारे
- दिल्ली के जामिया में कुछ छात्रों ने विवादित नारे लगाए
- विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही
इस घटना का एक वीडियो आया सामने
आपको बता दें जामिया मिलिया इस्लामिया में दो से तीन छात्रों की ओर से ‘बाबरी के लिए हड़ताल’ जैसे विवादित नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की दिनभर तैनाती रही। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तैनाती रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए।
संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया
दरअसल, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान दिल्ली के सभी मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 30 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रही।
पुलिस ने बैरिकेड लगा कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी
बता दें दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर गश्त करते नजर आए। ड्रोन से निगरानी करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी राजधानी पर नजर रखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिला था कि सोशल मीडिया के जरिये शरारती तत्व दिल्ली में गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में दिनभर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई। रविवार रात से पुलिस ने बैरिकेड लगा कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली के बाहर से आने वाले वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई।


Download Android App
Download iOS App






