हिंदू धर्म में गाय को भगवान की तरह पूजा जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में गाय की सेवा की जाती है। गाय को लेकर कई बार चर्चा होती रहती है।
इसी तरह एक बार फिर हिन्दू संगठनों की तरफ से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है। पिछले कुछ सालों से यह मांग और तेज हो गई है। 2021 में बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी गो-हत्या पर रोक लगाने की मांग के साथ-साथ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी।अब एक बार फिर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठ रही है।
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने को लेकर पैदल मार्च
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए आज पैदल मार्च किया जाएगा। हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे में चौबीसी चबूतरे से लेकर संसद तक गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रमेश के साथ दल के सदस्य नंगे पैर यात्रा करेंगे। वहीं गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग को बड़ा समर्थन मिल रहा है।
पैदल मार्च को मिला सपना चौधरी का समर्थन
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी यात्रा को समर्थन दिया है और सभी से इस यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया है। वहीं यात्रा को लेकर रक्षा दल जिला अध्यक्ष रमेश उर्फ मेशा सीसर का कहना है कि इस यात्रा के द्वारा वो सरकार तक अपनी बुलन्द आवाज पहुंचाना चाहते है। जिसकी शुरूआत आज महम चौबीसी चबूतरे से करेंगे। यात्रा से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।


Download Android App
Download iOS App



