केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी है। कुलदीप सिंह सेवानिवृत्त हो रहे वाई सी मोदी का स्थान लेंगे।
असम-मेघालय काडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी मोदी सितंबर 2017 में इस संघीय आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त हुए थे। वह 31 मई सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर अब CRPF के महानिदेशक कुलदीप सिंह आएंगे।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी 31 मई, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और संबंधित प्राधिकार ने सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह को एनआईए के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार तब तक देने पर मोहर लगा दी है जब तक कि इस पद के लिए किसी की नियुक्ति नहीं हो जाती या इस संबंध में अगला आदेश नहीं आ जाता।


Download Android App
Download iOS App



