Madhya Pradesh: बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है उन्हें मुसलमानों ने रामकथा के लिए आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। शास्त्री ने जबलपुर में अपनी कथा के दौरान कहा कि कटनी के उनके मुस्लिम भक्त तनवीर खान ने रामकथा सुनने की इच्छा जाहिर की थी। कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि वह 4-5 साल जिंदा रहे तो दूसरे धर्म के लोग भी हरि-हरि करेंगे।

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुसलमानों को कथा सुनाने की चर्चा करते हुए कहा, ‘इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, हमारे प्रिय भक्त और शिष्य मुस्लिम समाज के तनवीर खान जी कटनी में पूरा मुसलमान समाज तीन दिन की हमारी कथा कराएगा। उसे सब तानू कहते हैं, आया भी है। ये वहां के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष भी हैं। इन्होंने कहा कि गुरुजी हमारी भी इच्छा है कि कथा हो जाए। तो मैंने कहा कि इसमें क्या बुराई है। तुम पूरे समाज को बुलाओ। सब टोपी वालों को बुलाओ, सबको एक होने दो। क्या दिक्कत है रामकथा में।’
धीरेंद्र शास्त्री की कही एक और बात की चर्चा
दरअसल, जबलपुर में ही कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की कही एक और बात की चर्चा हो रही है। उन्होंने मंच से कहा, ‘हम भारत में चाहते हैं कि पूजा के नाम पर, दरबार के नाम पर, धामों के नाम पर, भगवान के नाम पर जो धंधा चलता है, उसे नहीं चलने देंगे। यह हमारा भरोसा है। तुम चिंता मत करो सिर्फ 4-5 साल का टाइम दो, हम जिंदा रहे तो दूसरे धर्म वाले भी हरि-हरि बोलेंगे। कह दिया हमने साथ हरि-हरि बोलेंगे। हम बुलवाकर रहेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



