MP में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

MP में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। जिसका आज चौंथा दिन हैं।इस यात्रा में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान धक्का मुक्की हुई और वो नीचे गिर गए।

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। जिसका आज चौंथा दिन हैं।इस यात्रा में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान धक्का मुक्की हुई और वो नीचे गिर गए। पास खड़े कुछ लोगों ने उन्हें संभाला। बता दें यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई।जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भी जताई। बता दें यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी भी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रही है। टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गई।
भारत जोड़ो यात्रा अपडेट्स
राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे वृंदावन रेस्टोरेंट में टी-ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा आगे कार से इंदौर रवाना हो गए जबकि राहुल पैदल ही चलने लगे। यात्रा दोबारा शुरू हुई तो कमलनाथ भी कुछ देर पैदल चलते हुए नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।