दिल्ली में हवा साफ हुई, पंजाब की पराली पैदा कर रही संकट: मनजिंदर सिंह सिरसा

Summary :

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेताओं की आलोचना की। उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति झूठ और धोखे पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भी पंजाब सरकार को घेरा। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आजादी के 75 वर्षों के दौरान पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद…

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेताओं की आलोचना की। उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति झूठ और धोखे पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भी पंजाब सरकार को घेरा।

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आजादी के 75 वर्षों के दौरान पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर किसी गैर-पंजाबी, गैर-आईएएस अधिकारी या तकनीकी विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई थी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से अपने एक राजनीतिक प्रवक्ता को लाकर इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए व्यक्ति का अरविंद केजरीवाल से करीबी पारिवारिक संबंध है। सिरसा ने इस नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार भी बताए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पिछले एक वर्ष में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस साल दिल्ली में 220 दिन साफ हवा दर्ज की गई, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है।

उन्होंने अक्टूबर 2026 को पिछले दस वर्षों का सबसे स्वच्छ अक्टूबर बताते हुए कहा कि इस साल का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक भी पिछले दशक में सबसे कम रहा है। उनके अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इसमें करीब 10 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है।

सिरसा ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में पराली जलाने की 1,000 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर आग लगाए जाने के दौरान पंजाब पुलिस के जवान मौजूद थे और पुलिस तथा सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से हाथ जोड़कर दिल्ली के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली की स्थिति खराब हुई, लेकिन अब शहर को फिर से स्वच्छ और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है और सरकार सुशासन के जरिए लोगों को बेहतर जीवन देने की दिशा में काम कर रही है।

–आईएएनएस

एसएके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.