शानदार गाड़ी के साथ सड़क पर निकला DJ वाला, बजाया ऐसा गाना कि हो गया धड़ल्ले से Viral

Summary :

उत्तर प्रदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के गानों को कैसे फिट करना है, इसका ताजा उदाहरण देखा जा सकता है। जहां प्रतापगढ़ के डीजे वाले भईया सड़क पर माहौल बनाते हुए दिख रहा है। लेकिन डीजे वाले ने ऐसा गाना बजाया कि किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया और तभी से यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर एक डीजे वाले भईया का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जी हां, ये मामला इतना वायरल हुआ कि इस वीडियो को तकरीबन 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके…

उत्तर प्रदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के गानों को कैसे फिट करना है, इसका ताजा उदाहरण देखा जा सकता है। जहां प्रतापगढ़ के डीजे वाले भईया सड़क पर माहौल बनाते हुए दिख रहा है। लेकिन डीजे वाले ने ऐसा गाना बजाया कि किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया और तभी से यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर एक डीजे वाले भईया का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जी हां, ये मामला इतना वायरल हुआ कि इस वीडियो को तकरीबन 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल इस बंदे ने ‘बेबी पहले तू जा’ वाले वीडियो के साथ हेरा फेरी फिल्म का हिट सॉन्ग ‘मुझको याद सताए तेरी’ का ऐसा रीमिक्स बजाया कि लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया और तभी से ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जरा आप भी इस वीडियो को देखिए और कमेंट बॉक्स में बताइए कि गानों के साथ भी कुछ ऐसा कमाल हो सकता था ? यही वजह है कि आज की जनरेशन किसी भी गाने पर डांस कर सकती है।

आपको बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम @dayal_dj_event के अकाउंट से 4 अक्टूबर के दिन पोस्ट किया गया था। जहां एक करोड़ से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, वहीं 8 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। लोग अब इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स करते दिख रहे हैं।

बात करें वीडियो की कमेंट की तो, इस वीडियो मे लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक ने लिखा कि, ‘भाई पूरे गाने का लिंक भेज दो।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘मैं भी डी.जे खोलूगां और खूब बजाऊंगा।’ l तीसरे ने लिखा कि मैं सरकार से गुजारिश करता हूँ कि डी.जे पर लाइट बंद की जाए, इससे रास्ते पर गाड़ी चलाने वालों को काफी दिक्कत होती है।’ ऐसे तमाम कमेंट आपको बॉक्स में पढ़ने को मिल जाएंगे। हालांकि वीडियो को इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Desk Team