बीते दिनों भगवान राम को लेकर एक विवाद उत्पन हुआ था, जिसके बारे में प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खुर्शीद ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है उन्होंने कहा है की क्या भगवान राम की तारीफ करने का मुझे अधिकार नहीं है ? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बुधवार को 138 वां स्थापना दिवस एआईसीसी में मनाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी नए पुराने दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हम भी खड़ाऊ लेकर आए हैं
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश की यात्रा कि हमारी सारी प्लानिंग हो गई है। बहुत सारे दल हमसे बात कर रहे हैं। एक बार बात पूरी हो जाने दीजिए फिर हम आपको बताएंगे। आईएएनएस के एक राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा, हमने तो यह कहा कि उत्तर प्रदेश में वह अभी नहीं पहुंचे हैं। हमने कहा भगवान राम की खड़ाऊ लेकर जैसे उनका संदेश लेकर लोग पहुंचे थे, तो हम भी खड़ाऊ लेकर आए हैं, यहां हम भी एक संदेश लाए हैं। भारत जोड़ो का संदेश लेकर आए हैं।
राम की तारीफ करने का मुझे अधिकार नहीं
यह मुझे कहने का अधिकार नहीं है? क्या भगवान राम की तारीफ करने का अधिकार मुझे नहीं है क्या? भारत जोड़ो यात्रा 2024 चुनाव के बारे में नहीं बल्कि भारत को जोड़ने के बारे में है। जब हमारे नेता 2024 की बात करेंगे वह तब की बात होगी, तब हम आपको बताएंगे।


Download Android App
Download iOS App



