ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में तीन दोस्तों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। जिसके चलते दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
HIGHLIGHTS
- नशे में दोस्त के गर्दन पर किया चाकू से वार
- मामले में मुकदमा दर्ज
- पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
शराब पीने के बाद विवाद
पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर की रात थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीने के बाद सैथेली बुलंदशहर बॉर्डर पर तीन दोस्तों के बीच विवाद हो गया। जिसमें नवीन (32) निवासी ग्राम गोपालपुर सिकंदराबाद, बुलंदशहर की गर्दन पर उसके साथी धर्मेंद्र निवासी बिहार व संजीव निवासी बिहार ने मिलकर चाकू से वार कर दिया। नवीन को उसके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों संजीव कुमार व धमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



