Haryana: हाल ही में हरियाणा से मोनू मानेसर की मंगलवार को गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया था। बता दें जुनैद-नासिर हत्याकांड को लेकर राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर को लेकर गई थी। सुरक्षा कारणों की वजह से उसे भरतपुर के मथुरा गेट थाने में रखा गया, जहां पुलिस मोनू मानेसर से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने मोनू मानेसर को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पूछताछ के दौरान मोनू मानेसर ने किया बड़ा खुलासा
आपको बता दें पूछताछ के दौरान मोनू मानेसर ने बड़ा खुलासा किया है।उसने बताया जुनैद और नासिर को सबक सिखाने के लिए 8 दिन पहले ही गैंग ने पूरी प्लानिंग कर ली थी।14-15 फरवरी को अपहरण करने और अगली सुबह जलाकर मारने की पूरी साजिश पहले ही तैयार हो चुकी थी। यहां तक की ये भी पहले ही तय हो चुका था कि जुनैद और नासिर को कब और कहां से उठाना है। बता दें मोनू मानेसर का कहना है कि इस पूरी वारदात में शामिल एक अन्य अभियुक्त ने उसे जुनैद और नासिर की गाड़ी का नंबर और अन्य नंबर भी शेयर किया था।
हत्या से पहले जुनैद और नासिर को जमकर पीटा गया
दरअसल, मोनू मानेसर का कहना है कि इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुनैद और नासिर को उठाने की पूरी प्लानिंग रची। घटना से 2-3 दिन पहले ही वो राजस्थान सीमा के पास सारी स्थितियां जांचकर गए थे।इसके बाद 14-15 फरवरी की रात को जुनैद और नासिर को उठा लिया गया। इस दौरान अपहरणकर्त्ताओं ने देखा कि उनकी बोलेरो में कोई गाय नहीं है। जिसकी सूचना मोनू मानेसर को दी गई। इसके बाद जुनैद और नासिर को जमकर पीटा गया।


Download Android App
Download iOS App



