Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- ‘मन की बात’ का ये एपिसोड सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है। आपकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है।
बता दें नरेंद्र मोदी ने कहा, जब ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।
वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ
आगे उन्होंने ने कहा पिछले मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की।सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है- युवा संगम का।
पीएम मोदी ने किया जापान के दौरे का जिक्र
इसके साथ ही पीएम मोदी ने जापान के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि, कुछ दिनों पहले मैं जापान गया जहां मुझे हिरोशिमा पीस मेमोरियल में जाने का मौका मिला। ये एक भावुक कर देने वाला पल था। जब हम इतिहास की यादों को संजो कर रखते हैं तो आने वाली पीढ़ियों की बहुत मदद करताा है।


Download Android App
Download iOS App



