देश के कई हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक में लोगों ने धरती हिलती हुई महसूस की। जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र बताया जा रहा है। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। नोएडा और दिल्ली में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जानकारी देते हुए अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



