आम आदमी पार्टी को केंद्रीय चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।बता दें अरविंद केजरीवाल की पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू ही रहेगा।इसी बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है।आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

आपको बता दें इसके अलावा केजरीवाल ने कहा, “”कोई भी उस विचार को रोक नहीं सकता जिसका समय आ गया है। आम आदमी पार्टी का समय आ गया है। भारत का समय आ गया है.” इससे पहले आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए।हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम। इस नये आगाज के लिए सबको बधाई.”

दरअसल, आप आदमी पार्टी की दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी सरकार है। दिल्ली में पार्टी के पास 62 विधायक है।वहीं पंजाब में आप के कुल 92 विधायक हैं। इसके अलावा गुजरात में आप के पास पांच विधायक हैं, जबकि गोवा में भी दो विधायक हैं।यहीं नहीं राज्यसभा में भी आप के पास 10 सासंद है।दूसरी तरफ लोकसभा में पार्टी के पास कोई भी सांसद नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



