EC की प्रैस कांफ्रेंस आज, पांच राज्यों के चुनाव का हो सकता है एेलान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summary :

NULL

चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे एक प्रैस कान्फेंस करने जा रहे हैं। ‌जिसमें आज चुनाव आयोग चार या पांच राज्यों में चुनाव की ता‌रिखों की घोषणा कर सकते हैं। इन चुनावों में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच हैं। ‌जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वे हैं – राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ‌‌मिजोरम और तेलंगाना।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इसी साल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसके मद्देनजर इन राज्यों में चुनाव होना तय है। हालांकि, तेलंगाना को लेकर भी चुनाव आयोग घोषणा कर सकता है, क्योंकि वहां की विधानसभा भंग हो चुकी है।

इससे पहले ये सूचना थी कि सोमवार या मंगलवार तक इस संबंध में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला सकता है और तारीखों की घोषणा कर सकता है। लेकिन आज आयोग ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की निर्णय लिया है। जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। ये भी समझा जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव की तारीख प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सार्वजनिक होने के चलते आयोग ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।

बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि मिजोरम में कांग्रेस सत्ता में है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला रहता है। आगामी चुनाव के मद्देनजर भी दोनों पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. वहीं, तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार थी, लेकिन उन्होंने हाल ही में राज्यपाल से मिलकर विधानसभा भंग करने का फैसला लिया था। अब उम्मीद की जा रही है कि यहां भी प्रस्तावित चार राज्यों के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

चुनाव तारीखों के ऐलान के वक्त में फेरबदल पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की चुनावी तारीख के लिए 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। राजस्थान के अजमेर में दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की रैली है। चुनाव आयोग ने अचानक वक्त बदल दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे होगी।

वहीं, इससे पहले ये सूचना थी कि सोमवार या मंगलवार तक इस संबंध में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला सकता है और तारीखों की घोषणा कर सकता है। लेकिन आज आयोग ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की निर्णय लिया है। जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। आज भी आयोग की तरफ से पहले दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी, लेकिन बाद में उसे 3 बजे रखा गया।

Desk Team