चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता के आवास पर हुई इस मुलाकात ने सियासी गलियों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान इस प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
हालांकि इस दौरान क्या चर्चा हुई ये बात निकलकर सामने नहीं आई। चुनाव से पहले पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर का राहुल और प्रियंका से मिलना उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में मंथन शुरू, राहुल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक
प्रियंका गांधी ने दिल्ली बैठकों का हवाला देते हुए अपने 14 जुलाई वाले लखनऊ दौरे में भी परिवर्तन किया है। प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई को लखनऊ पहुचेंगी और “मिशन यूपी” की शुरुआत करेंगी। अचानक उनके इस कार्यक्रम में बदलाव और प्रशांत किशोर से मुलाक़ात कांग्रेस की विधानसभा चुनावों को लेकर किसी रणनीति की ओर इशारा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



