विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से बातचीत की। इस वार्तालाप में रक्षा और सुरक्षा गठजोड़ के अलावा यूक्रेन की स्थिति और भारत-ब्रिटेन ‘रोडमैप 2030’ के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
ब्रिटेन ने रोड़मैप 2030 स्वीकार किया
पिछले साल मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच डिजिटल माध्यम से आयोजित शिखर सम्मेलन में ‘रोडमैप 2030’ को स्वीकार किया गया था।
विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी चर्चा की जानकारी
जयशंकर ने ट्वीट किया, “ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से अच्छी बात हुई। हमारे रोडमैप 2030 की समीक्षा की गई। यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।”


Download Android App
Download iOS App



