विश्व हिन्दी दिवस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतवासियों को शुभकामनाएं दी

Summary :

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर सभी लोगों को को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विदेशों में हिंदी के प्रति लोगों में अधिक जागरूकता पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर सभी लोगों को को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विदेशों में हिंदी के प्रति लोगों  में अधिक जागरूकता पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है।
जयशंकर ने किया  ट्वीट 
जयशंकर ने ट्वीट किया,  विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। फ़िजी में होने वाला 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार को और बल देगा। विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में हिंदी के प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, विश्व हिन्दी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारी अनेकता को एकता के सूत्र में पिरोने वाली हिंदी भाषा भारतीय मूल्यों व संस्कृति की संवाहक है। प्रधान ने कहा,  आइए, हम सब अपनी भाषाओं पर गर्व करें। हिंदी के साथ अपनी मातृभाषा के परस्पर उपयोग, प्रचार और प्रसार का संकल्प लें। गौरतलब है कि विश्‍व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से हर साल 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है । 

Desk Team