विदेश मंत्री जयशंकर का जॉर्ज सोरोस को करारा जवाब, बोले- न्यूयॉर्क में बैठे एक पुराने अमीर और गलत विचारों वाले व्यक्ति हैं

Summary :

केंद्र सरकार पर निशाना साधने वाले अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी उन पर हमला बोला है

केंद्र सरकार पर निशाना साधने वाले अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी उन पर हमला बोला है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की आलोचना की है। जयशंकर ने कहा कि सोरोस न्यूयॉर्क में बैठे एक पुराने, अमीर और गलत विचारों वाले व्यक्ति हैं, जो अभी भी ये सोचते हैं कि पूरी दुनिया को उनके हिसाब से काम करना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए जयशंकर ने कहा कि सोरोस जैसे लोग वास्तव में कथाओं को आकार देने में संसाधनों का निवेश करते हैं। उन्होंने कहा, “सोरोस जैसे लोगों को लगता है जिस व्यक्ति को वो देखना चाहते हैं और वह जीत जाता है तो उनके लिए चुनाव अच्छा है। अगर चुनाव का नतीजा कुछ और होता है तो वह लोकतंत्र को दोषपूर्ण कहेंगे।”
स्वयं के लोकतंत्र को देखता – जयशंकर  
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन और पाक को लिया  आड़े हाथ, संबोधन की बड़ी बातें... - S Jaishankar speech in UNGA Jaishankar  takes swipe at ...
जयशंकर ने आगे कहा कि जब मैं अपने स्वयं के लोकतंत्र को देखता हूं, तो आज मैं एक मतदाता हूं। ये अभूतपूर्व है। चुनावी परिणाम जो निर्णायक हैं, चुनावी प्रक्रिया जिस पर सवाल नहीं उठाया जाता है। हम उन देशों में से नहीं हैं जहां चुनाव के बाद कोई अदालत में मध्यस्थता करने जाता है। 
सोरोस ने मोदी सरकार को लेकर टिप्पणी की थी 
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बयान पर क्यों आग बबूला हुई BJP, कांग्रेस ने  भी साधा निशाना - bjp smriti irani and congress attack on american  businessman george soros over PM modi
अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस ने मोदी सरकार को लेकर टिप्पणी की थी। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जॉर्ज ने हिंडनबर्ग की अदाणी ग्रुप पर रिपोर्ट के जरिए मोदी सरकार के पतन की भविष्यवाणी की थी। जॉर्ज ने पीएम मोदी को तानाशाह भी कहा था। उन्होंने कहा था कि भारत में जल्द ही सत्ता परिवर्तन होगा।
भाजपा ने जोरदार हमला बोला
BJP ने कहा- सोरोस 'भारत की छवि को खराब करने' की कोशिश कर रहे, RSS के  मुखपत्र ने उन्हें 'भड़काने वाला' बताया
उधर, जार्ज सोरोस पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सोरोस का बयान सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर नहीं, बल्कि भारत पर भी हमला है। सोरोस भारत में अपनी पसंद की सरकार बनाकर कमाई करना चाहते हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के रहते संभव नहीं हो पा रहा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने और भारतीय हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए सोरोस ने एक बिलियन डालर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च करने का एलान किया है।

Desk Team