पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट की , FIR दर्ज

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विनोद कांबली वैसे तो काफी चर्चा में रहे है। एक समय में जो क्रिकेटर बेहतरीन पारी खेलता था। वही क्रिकेटर विवाद में घिराता नजर आ रहा है। एसा पहली बार नहीं है कि विवादों में आए इससे पहले भी वो इनडिसीप्लेन रहने की वजह से भी काफी विवादों में रहे है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विनोद कांबली वैसे तो काफी चर्चा में रहे है। एक समय में जो क्रिकेटर बेहतरीन पारी खेलता था। वही क्रिकेटर विवाद में घिराता नजर आ रहा है। एसा पहली बार नहीं है कि विवादों में आए इससे पहले भी वो इनडिसीप्लेन रहने की वजह से भी काफी विवादों में रहे है। इस बार मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है। दरअसल  विनोद कांबली  की पत्नी ने  मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शराब के नशे में  गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है और  इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 
 IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज
बता दें विनोद कांबली की पत्नी की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। कांबली की पत्नी ने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली ने उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंका जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई। 
अपने फ्लैट पर की थी लड़ाई
कांबली की वाइफ के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। जब कांबली पर शराब के नशे में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां देने लगे।  इसके बाद वह दौड़कर किचन में गया और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर मेरी तरफ फेंक दिया। 
 पत्नी एंड्रिया ने की शिकायत
 पलिस के मुताबिक कांबली की वाइफ एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मुझे डराते-धमकाते हैं।  मुझे और मेरे बच्चे को गालियां देते हैं। यहां तक कि मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा है। बता दें इससे पहले विनोद कांबली को फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसी तरह के उनपर कई आरोप लगते रहे है। 
  

Desk Team