किसानों के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। जो भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे है, उनके खातों में जल्द सरकार द्वारा दो-दो- हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सरकार इस हफ्ते ही 2000 रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। पीएम मोदी 17 अक्टूबर 2022 को किसानों के एकाउंट्स में 12 वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने वाले है।
सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया
बता दें योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी डेट 31अगस्त रखी गई थी। हालांकि, किसानों की e-KYC पूरी नहीं हुई ,इसलिए इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस वजह से किसानों की 12 वीं किस्त का पैसा मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है ,तो आज ही पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।
पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकते है
केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि मोदी सरकार 17 या 18 अक्टूबर को इस योजना की 12वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। इन सभी स्कीम का यह मकसद है कि किसानों को आर्थिक मदद दी जा सके। ऐसी एक स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद ट्रांसफर करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



