केंद्र सरकार ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) जैसे संस्थानों में दाखिले की कोचिंग को लेकर कदम उठाया है। जहां जेईई परीक्षा की कोचिंग के लिए प्राइवेट संस्थानों लाखों रुपये ले रहे हैं, वहीं सरकार ने इसकी फ्री कोचिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बना रखा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परीक्षार्थी भी आसानी से इसकी पढ़ाई कर सकेंगे।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इसकी जानकारी दी है। जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि आईआईटी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के फायदे के लिए आईआईटी-पीएएल को लोकप्रिय किया जाएगा, जिसके लेक्चर सरकारी वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवारों को प्राप्त होंगे। स्वयं (Swayam) नाम की वेबसाइट से छात्र लेक्चर देख सकेंगे और पोर्टल पर जाकर आईआईटी प्रोफेसरों की वीडियो ट्यूटोरियल से आईआईटी एंट्रेंस परीक्षा के लिए तैयारी कर सकेंगे।
आईआईटी काउंसिल की 52वीं बैठक के बाद उन्होंने बताया कि आईआईटी-पीएल प्रोग्राम में गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री के 600 से ज्यादा लेक्चर हैं। जिसके बाद पोर्टल पर बच्चे न सिर्फ इन लेक्चर्स को देख सकेंगे, बल्कि प्रैक्टिस भी कर सकेंगे. ये सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। इससे आने वाले वर्षों में बच्चे जेईई की तैयारी ऑनलाइन कर सकेंगे और उन्हें कोचिंग सेंटर में भारी-भरकम फीस नहीं भरनी पड़ेगी।
बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने एडमिशन के लिए आवश्यक जेईई परीक्षा को लेकर भी कई बदलाव किए हैं। जिनके अनुसार अब जेईई की परीक्षा साल में दो बार की जाएगी और जेईई मेंस का आयोजन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



