गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास पर पृथकवास में रह रहे हैं।
जांच में पुष्टि कोरोना से संक्रमित हैं सीएम भूपेंद्र पटेल
उन्होंने कहा, ‘सीएम में कोविड के बहुत हल्के लक्षण हैं जैसे केवल हल्का बुखार। उनकी जांच में पुष्टि हुई कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने चिकित्सकों की निगरानी में आधिकारिक आवास पर खुद को पृथकवास में रखा हुआ है।”
गुजरात में इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
मंगलवार को 475 नए मामले आए थे सामने
मंगलवार को राज्य में 475 नए मामले आए थे, जिसके बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,793 हो गई थी।
आपको बता दे कि महाराष्ट्र गुजरात केरल व दिल्ली सहित देश के राज्यों में कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा हैं, दुसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र व केरल में हालात बहुत तेजी के साथ बिगडे थे । इसलिए केंद्रिय स्वास्थय मंत्री ने गत दिनों पहले राज्यों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे । देश के अभी भी कई बड़े नेता कोरोना के शिकार हुए हैं , जिनमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हैं


Download Android App
Download iOS App



